31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश:'मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे रोक', भाजपा विधायक...

उत्तर प्रदेश:’मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे रोक’, भाजपा विधायक की मुख्यमंत्री योगी से मांग!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बजट में बलिया के लिए मेडिकल कॉलेज का प्रावधान किया गया है। दरम्यान बलिया से भाजपा की महिला विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मुस्लिमों के मेडिकल कॉलेज में एंट्री पर रोक लगाने के मांग करने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है। केतकी सींग ने कहा कि मुसलमानों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग बिल्डिंग, अलग विंग बना दिया जाय ताकि हिन्दू सुरक्षित रह सके।

केतकी सिंह ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमानों को होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा होती है तो उनको दिक्कत होती है। हम लोगों के साथ इलाज कराने में भी उनको दिक्कत हो सकती है। विधायक ने सीएम योगी से मांग कि है की जब इतना खर्च हो ही रहा है तो मुस्लिमों के लिए एक अलग बिल्डिंग और एक अलग विंग बना दिया जाए, ताकि वो वहां जाकर अपना इलाज करवा सकें अगर आपको हमारे साथ रहने में दिक्कत है तो।

बलिया की विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि दीवाली के मौके पर जब मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो एक अलग विंग उन लोगों (मुस्लिमों) के लिए बना दिया जाय ताकि हम (हिंदू) भी सुरक्षित महसूस करें। साथ ही केतकी सिंह ने कहा ‘न जाने किस पर क्या चीज थूककर हम लोगों को मिल जाए।’ उन्होंने कहा कम से कम हम लोग इन सब चीजों से तो बच जाएंगे। बता दें की भाजपा विधायक केतकी सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले वो बजट सत्र के दौरान भोजपुरी में भाषण देने को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं।

केतकी सिंह के बयान के बाद विरोधकों ने आलोचना की झड़ी लगा दी है। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चाँद ने कहा है की भाजपा ने विधायक केतकी सिंह के बयान का खंडन नहीं किया है, इसीलिए सपा समझती है की या भाजपा का बयान है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें