29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाCoimbatore: ED की छापेमारी, SDPI का वाहिद रहमान गिरफ्तार

Coimbatore: ED की छापेमारी, SDPI का वाहिद रहमान गिरफ्तार

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (20 मार्च) को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के मेट्टुपालयम में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के तीन पदाधिकारियों के घरों पर छापेमारी की। इस कारवाई में SDPI पदाधिकारी वाहिद रहमान को गैरकानूनी धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। छापेमारी सुबह 9 बजे शुरू हुई और रात 9 बजे तक चली। इस दौरान सीआरपीएफ की सुरक्षा में ईडी अधिकारियों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

छापेमारी मेट्टुपालयम के अन्नाजीराव रोड पर स्थित एसडीपीआई पदाधिकारियों राजिक, रीला और वाहिद रहमान के घरों पर की गई। जांच एजेंसी की तीन अलग-अलग टीमों ने यह तलाशी अभियान चलाया, जिनमें प्रत्येक दल में चार से पांच अधिकारी शामिल थे। ईडी सूत्रों के अनुसार छापेमारी गैरकानूनी धन हस्तांतरण से जुड़े एक बड़े मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों ने राजिक और रीला के घरों और उनकी दुकानों की तलाशी ली, वहीं वाहिद रहमान के घर से कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया।

जैसे ही वाहिद रहमान की गिरफ्तारी की खबर फैली, एसडीपीआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके घर के बाहर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी की और घर के सामने तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जब ईडी अधिकारी वाहिद को गाड़ी में लेकर जाने लगे, तो एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और नारेबाजी तेज कर दी। हालांकि, मेट्टुपालयम पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और ईडी की टीम सुरक्षित वहां से निकल गई।

यह भी पढ़ें:

Loksabha: भाजपा ने सभी सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, पारित होगा बजट 2025-26!.

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व से कराया परिचय : योगी आदित्यनाथ

अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल सिंह के सात साथी कोर्ट में पेश, चार दिन की पुलिस रिमांड

एसडीपीआई के राज्य महासचिव साबिक ने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उन्होंने कहा, “ईडी झूठी सूचनाओं के आधार पर कारवाई कर रही है। यह केंद्र सरकार की साजिश है, क्योंकि हमारी पार्टी उसकी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी देशभर में एसडीपीआई से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले का हिस्सा है। तमिलनाडु के अलावा केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।”

ईडी का कहना है कि कारवाई ठोस सबूतों के आधार पर की गई है और फिलहाल वाहिद रहमान से पूछताछ जारी है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें