27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियासमाजवादी नेता के महिला कार्यकर्ता से पद के बदले अनैतिक संबंध, व्हाट्सअप...

समाजवादी नेता के महिला कार्यकर्ता से पद के बदले अनैतिक संबंध, व्हाट्सअप चैट वायरल!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चैट समाजवादी पार्टी में 'समाजवादी आंबेडकर वाहिनी' के राष्ट्रिय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती और महिला कार्यकर्ता के बीच के बताए जा रहें है।

Google News Follow

नेताओं द्वारा महिलाओं को राजनीतिक लाभ देने के बदले संबंध बनाने के कई मामलें चर्चा में होते है, राजनीतिक हलकों में यह आम बात है। राजनीतिक सफलता हासिल करने वाली नेत्रियों के पीठ पिछे उनके कई नेताओं से संबंध होने की अफ़वाह उड़ाई जाती है, या फिर उनकी सुंदरता से उन्होंने किस नेता को कैसे फांसा इसके किस्से सुनाए जाते है। कई बार ऐसे किस्से झूठ होतें है, कई बार सच्चाई सबूत के साथ दस्तक देती है। हालांकि मामलों के खुलासे के बाद भी पुरुष नेताओं के राजनीतिक जीवन में खासा कोई बदलाव नहीं होता, लेकीन कुछ महीनों तक नेताजी समाज में नहीं आते।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता ने पद के बदले पार्टी कार्यकर्ता से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सोशल मीडिया पर उठ रहा है। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है, साथ ही पार्टी कार्यकर्ता ने इस बारे में शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन सपा नेता के महिला कार्यकर्ता के साथ चैट वायरल हो रहें है, जिसमें नेता महिला कार्यकर्ता को क्षेत्र में आते ही नए पद पर नियुक्ती का आश्वासन देते दिख रहें है।

सपा नेता और महिला कार्यकर्ता के बीच का चैट:

कार्यकर्ता: आप तो भूल गए,
कोई और मिल गई क्या

सपा नेता: कभी नहीं
व्यस्तता हो जाती है।

कार्यकर्ता: आपने मेरे साथ सब किया और अभी तक कोई पद नहीं दिया।

सपा नेता: अभी कुछ देर बाद कॉल करूंगा
आपको संगठन में रखना है।

कार्यकर्ता: मुझे पद दीजिए।

सपा नेता: संगठन का विस्तार करने वाला हूं।

कार्यकर्ता: कब तक,
हमारे यहां कब तक आ रहें है।

सपा नेता: अप्रैल में कभी भी

कार्यकर्ता: कहां रखेंगे मुझे

सपा नेता: 20 अप्रैल के बाद
कॉल करता हूं आपको

कार्यकर्ता: मैं लखनऊ में आपके साथ रात बिताई हूं, मेरे पति को शक हो गया है। कभी कुछ पूछे तो बताना नहीं।

यह भी पढ़ें:

दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए पीएलआई योजना में 4,081 करोड़ रुपये का निवेश!

जल सभ्यताओं की जीवन रेखा, इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी : पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यह चैट समाजवादी पार्टी में ‘समाजवादी आंबेडकर वाहिनी’ के राष्ट्रिय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती और महिला कार्यकर्ता के बीच के बताए जा रहें है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की पार्टी की किस महिला के साथ यह संवाद हुआ।

सोशल मीडिया पर चैट का वीडिओ वायरल होने के साथ ही मिठाई लाल भारती आलोचना के पात्र हो रहें है। एक यूजर ने लिखा, “ये नमाजवादी के दरिंदे हैं… यह बेहद ‘चौकाने’ वाला है, क्या समाजवादी पार्टी के बड़े नेता संगठन में पद दिलाने के नाम पर महिलाओं का रेप करते हैं! राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले की जांच होना चाहिये, अखिलेश यादव को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी गयी है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें