27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियागोल्फ कोर्स में टहलने पर निशाने पर आये उद्योगपति अनिल अंबानी,जानिए क्यों...

गोल्फ कोर्स में टहलने पर निशाने पर आये उद्योगपति अनिल अंबानी,जानिए क्यों तूल पकड़ा मामला ?  

Google News Follow
मुंबई। महाराष्ट्र के लोकप्रिय पर्यटन स्थल महाबलेश्वर के नगर निकाय प्रशासन ने गोल्फ कोर्स में उद्योगपति अनिल अंबानी के टहलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित निजी क्लब से उसे (गोल्फ कोर्स को) बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह तब की बात है जब लॉकडाउन जैसी पाबंदियां प्रभावी नहीं हुईं थी.
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में अंबानी इस गोल्फ कोर्स में टहलते नजर आये थे ,जबकि महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, इसके बावजूद ऐसी गतिविधि निषिद्ध है। वह अपनी पत्नी टीना अंबानी एवं बच्चों के साथ महाबलेश्वर पहुंचे हुए थे। महाबलेश्वर परिषद की प्रमुख अधिकारी पल्लवी पाटिल ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिष्ठान वर्तमान पाबंदियों के दौरान लोगों को सुबह या शाम को टहलने के लिए आने से नहीं रोकता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पाटिल ने कहा, ‘‘ मैदान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अनिल अंबानी के टहलने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। वीडियो का सत्यापन करने के बाद हमने ग्राउंड के मालिक ‘द क्लब’ को नोटिस जारी किया है ,और उन्हें सुबह या शाम यहां लोगों को टहलने से रोकने के लिए निर्देश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि नोटिस जारी करने के बाद इस मैदान को बंद कर दिया गया है और लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। ब्रिटिश युगीन यह गोल्फ कोर्स सदाबहार वन के बीच है। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अंबानी हाल ही में लगाए गए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से पहले    महाबलेश्वर आये थे और वह यहां एक बंगले में रह रहे थे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें