29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर: नवरात्र और ईद पर बाजारों में बढ़ी रौनक, दोनों समुदायों के...

जम्मू-कश्मीर: नवरात्र और ईद पर बाजारों में बढ़ी रौनक, दोनों समुदायों के लोगों ने की खरीदारी!

हिंदू समुदाय के लोग इसे धूम-धाम से मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को ईद-उल-फितर है, जिसके लिए मुस्लिम समाज के लोग भी खासे उत्साहित हैं। दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Google News Follow
ईद-उल-फितर, नवरात्र और नए साल की शुरुआत के कारण जम्मू-कश्मीर के डोडा बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। नवरात्र का रविवार को पहला दिन है। हिंदू समुदाय के लोग इसे धूम-धाम से मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को ईद-उल-फितर है, जिसके लिए मुस्लिम समाज के लोग भी खासे उत्साहित हैं। दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता इश्तियाक अहमद ने बताया, “रमजान का महीना खत्म हो रहा है। ऐसा बताया गया है कि रविवार शाम चांद नजर आएगा, जिसके बाद सोमवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं, रविवार को नवरात्र की शुरुआत भी हुई है। यही कारण है कि बाजारों में काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है। दोनों पक्षों के लोग बाजार में खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।”

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भगत ने बताया, “सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। डोडा को पूरे देश का गुलदस्ता माना जाता है, जहां पर हिंदू-मुस्लिम के बीच भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती है। रविवार से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत हो रही है, हिंदू साल की शुरुआत हो रही है।”

उल्लेखनीय है कि रमजान के पवित्र महीने में एक महीने तक उपवास रखने के बाद मुसलमान ईद-उल-फितर को धन्यवाद के रूप में मनाते हैं। सोमवार को ईद-उल-फितर से पहले बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। इस दिन परंपरागत रूप से मुसलमान विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और विभिन्न दरगाहों पर सामूहिक ईद की नमाज अदा करते हैं। बच्चे नए कपड़े पहनकर पिता के साथ ईदगाह मैदान में जाते हैं।

अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक ईद की नमाज के लिए विस्तृत व्यवस्था की है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि त्योहार शांति और सौहार्द्र की सच्ची भावना के साथ मनाया जाए, जैसा कि इस्लाम अपने अनुयायियों को सिखाता है।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए सुनील नारायण उपलब्ध मुख्य कोच ने की पुष्टि!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें