27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2025: किसमें है कितना दम, लखनऊ में एलएसजी बनाम पीबीकेएस में...

आईपीएल 2025: किसमें है कितना दम, लखनऊ में एलएसजी बनाम पीबीकेएस में होगी टक्कर!

लखनऊ में काली और लाल दोनों तरह की मिट्टी की पिचें हैं। यह देखना होगा कि मैच किस पिच पर होता है। अगर काली मिट्टी की पिच पर मैच होता है तो यहां पर गेंद को कम उछाल मिलता है और स्पिन भी कम देखने को मिलती है।

Google News Follow

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) मंगलवार को लखनऊ में इस सीजन अपना पहला मैच खेलने को तैयार है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मजबूत टीम के सामने एलएसजी में निकोलस पूरन पर सभी की निगाहें होगी। तो चलिए एक बार इस मैच से जुड़ी टीम न्‍यूज, पिच परिस्‍थ‍िति और संभावित 12 पर एक नजर डालते हैं।

एलएसजी इस सीजन पहली बार अपने घर में खेलने जा रही है। शार्दुल ठाकुर ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे, जिन पर इस मैच में भी नजर बनी रहेंगी। वहीं रवि बिश्‍नोई भी अभी तक अधिक प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं। एलएसजी को अगर जीत दर्ज करनी है तो इनका चलना भी काफी अहम होगा।

पीबीकेएस की बात करें तो नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पिछले मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उनके पास ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टॉयनिस की भी सेवाएं रहेंगी। तो स्पिनर के तौर पर उनके पास युजवेंद्र चहल हैं, जो कभी भी मैच को पलटने का दमखम रखते हैं।

लखनऊ में काली और लाल दोनों तरह की मिट्टी की पिचें हैं। यह देखना होगा कि मैच किस पिच पर होता है। अगर काली मिट्टी की पिच पर मैच होता है तो यहां पर गेंद को कम उछाल मिलता है और स्पिन भी कम देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर लाल मिट्टी की पिच पर अच्‍छा खासा बाउंस मिलता है और यहां पर टर्न भी देखने को मिलता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स : 1 एडन मारक्रम, 2 मिचेल मार्श, 3 निकोलस पूरन, 4 ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), 5 आयुष बदौनी, 6 डेविड मिलर, 7 शार्दुल ठाकुर, 8 शहबाज अहमद, 9 रवि बिश्नोई, 10 प्रिंस यादव, 11 दिग्वेश राठी, 12 आकाश सिंह|

पंजाब किंग्‍स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्‍लाह ओमरजई, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टॉयनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह|

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी नौसेना के साथ अभ्यास में दो-दो हाथ करेगी इंडियन नेवी, एयरफोर्स और आर्मी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें