27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाम्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए चावल ले पहुंचा भारतीय नौसेना का...

म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए चावल ले पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज!

हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिक प्रतिक्रिया बल के रूप में भारतीय नौसेना की सक्रियता, प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे म्यांमार के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Google News Follow

भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के अंतर्गत भारतीय नौसेना लगातार मानवीय सहायता पहुंचा रही है। इसी अभियान के तहत 5 अप्रैल को नौसेना का जहाज आईएनएस घड़ियाल 405 टन चावल समेत कुल 442 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार के यांगून बंदरगाह पर पहुंचा।

रविवार को भारतीय नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह सामग्री भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंप दी। राहत सामग्री में भोजन, दवाइयां, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

भारतीय नौसेना ने अब तक 512 टन से अधिक राहत सामग्री म्यांमार भेजी है, जो भारत के पड़ोसी देशों के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है। हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिक प्रतिक्रिया बल के रूप में भारतीय नौसेना की सक्रियता, प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे म्यांमार के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

गौरतलब है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप के बाद वहां व्यापक तबाही हुई थी। इसके बाद भारत ने तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत कर दी थी। अभियान के तहत 1 अप्रैल को आईएनएस घड़ियाल ने चावल, खाद्य तेल और आवश्यक दवाओं सहित सामग्री लेकर म्यांमार के लिए प्रस्थान किया था। इसी तरह 30 मार्च को आईएनएस करमुक और एलसीयू-52 भी 30 टन राहत सामग्री लेकर श्रीविजयपुरम से रवाना हुए। इससे पहले आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 31 मार्च को लगभग 40 टन सामग्री के साथ यांगून पहुंचे थे।

राहत सामग्री के साथ-साथ भारत सरकार ने एक विशेष चिकित्सा कार्यबल भी म्यांमार भेजा है। इसमें 118 सदस्यीय मेडिकल टीम शामिल है, जो आवश्यक उपकरणों और दवाओं से लैस है। इसके अलावा भारतीय सेना ने वहां 60 बिस्तरों वाला फील्ड हॉस्पिटल भी स्थापित किया है ताकि घायल लोगों को त्वरित चिकित्सीय सहायता दी जा सके। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन ब्रह्मा, भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया है।

यह भी पढ़ें:

हिंदुओं का दमन और तुष्टिकरण करने वाली ममता के खिलाफ डटकर लड़ेगी भाजपा!

मध्य​ प्रदेश: ‘चीता मित्र’ के ‘Come’ और ‘Go’ कमांड से दौड़े आते ‘शावक’!

एक महीने से बच्चा चोरी की अफवाह में पिट रहे बेगुनाह लोग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें