30.7 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमराजनीतिममता को हराने वाले भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी का तंज- बंगाल में...

ममता को हराने वाले भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी का तंज- बंगाल में कभी ऐसा नहीं हुआ कारण ये बताया

Google News Follow

Related

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष चुनने वाली है.प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. इसमें शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चुने जाने की मुहर लगायी जायेगी. यह कैबिनेट मंत्री के बराबर का पद होता है और विधानसभा में एक मंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं शुभेंदु अधिकारी को भी मिलेंगी.बुधवार को सीएम के शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि हारी हुई मुख्यमंत्री दोबारा सीएम पद की शपथ ले लें.

उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी हिंसा हो रही है वह सरकार द्वारा प्रायोजित और संरक्षित हैं. 48 घंटे के अंदर 20 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है.उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं भी तृणमूल कांग्रेस की हिंसा की शिकार हो रही हैं. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के 213 विधायक चुने गये हैं, जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि 213 जीते हुए विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें