29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाMP: वक्फ बिल पर बोले रामेश्वर शर्मा “छाती पीटने से कुछ नहीं...

MP: वक्फ बिल पर बोले रामेश्वर शर्मा “छाती पीटने से कुछ नहीं होगा” !

इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कहा कि छाती पीटने से कुछ नहीं होगा। यह बिल राज्यसभा और लोकसभा में पारित हुआ है और इसे सभी को मानना होगा।

Google News Follow
लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के साथ वक्फ बिल पारित होने के बाद भी इस पर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष के नेता लगातार वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कहा कि छाती पीटने से कुछ नहीं होगा। यह बिल राज्यसभा और लोकसभा में पारित हुआ है और इसे सभी को मानना होगा।

गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान के तहत लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल पारित हुआ। अब इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। अब भारत सरकार उनसे अतिक्रमण की हुई जमीन को वापस लेगी और गरीब मुसलमानों के हित में इसे इस्तेमाल में लाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वक्फ कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का लाभ अब गरीब मुसलमानों को मिलेगा, जिन्हें वर्षों से तथाकथित मुस्लिम नेताओं द्वारा धोखा दिया गया और उनका शोषण किया गया। वक्फ बोर्ड द्वारा मुसलमानों को शिक्षा से वंचित रखा गया। इसलिए, भारत सरकार जो वक्फ कानून लाई है, इसे सभी को मानना होगा। भारत के संविधान के ही तहत यह लोकसभा और राज्यसभा में पास किया गया है।

बता दें कि वक्फ बिल के खिलाफ गुरुवार से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ‘वक्फ बचाओ मुहिम’ चलाने की बात कही है। 7 जुलाई तक चलने वाली इस मुहिम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला स्तर पर धरना-विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुस्लिम बोर्ड द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ करीब 50 शहरों में प्रेस वार्ता करने की योजना भी बनाई गई है। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में भी इसके खिलाफ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

मुंबई: 26/11 हमले पर हेमंत बावधंकर ने की राणा को कड़ी सजा की मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें