25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाUP: राणा सांगा टिप्पणी पर हमला, सपा सांसद बोले, सरकार दे रही...

UP: राणा सांगा टिप्पणी पर हमला, सपा सांसद बोले, सरकार दे रही संरक्षण!

रक्त स्वाभिमान रैली के दौरान सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। ​उन्होंने​ कहा घर पर हमला करने के आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया।

Google News Follow

Related

सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने शनिवार को कहा कि 26 मार्च को हुए हमले के बाद मेरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए। जिस तरह से बुलडोजर लेकर हमलावर में घर तक पहुंचे। प्रशासनिक तंत्र फेल रहा। उन लोगों ने विरोध को जो हिंसात्मक तरीका अपनाया था। उसकी इजाजत संविधान नहीं देता। ऐसा तरीका सिर्फ जंगल राज में होता है।
​ सुमन ने कहा कि मेरे घर ​पर कातिलाना हमला हुआ। परिवार को मारने की कोशिश की गई। उस दिन मुख्यमंत्री भी शहर में थे। घटना के बाद एफआईआर हुई। थाने में आरोपी थे, उन्हें छोड़ दिया गया। मैं मानता हूं कि हमलावरों को बचाने में मुख्यमंत्री कार्यालय शामिल था। यह आरोप है समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का।

सपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा में 21 मार्च को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान जो बात मैंने कही। उसे सभापति ने सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। उपराष्ट्रपति हमारे संरक्षक हैं। मैंने उन्हें बताया था कि मुझे धमकियां मिल रही हैं। फिर भी सुरक्षा पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसलिए मुझे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

सुमन ने कहा कि मैं 55 वर्ष की राजनीति में हूं। कभी किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा। सिर्फ मुद्दों की राजनीति करता हूं। चाहता हूं कि सभी जाति व धर्मों में आपसी भाईचारा व सद्भाव बना रहे। मैंने राणा सांगा को लेकर जो बात कही थी, वो इतिहासकार सतीश चंद्र की किताब में दर्ज है। भारत सरकार ने एक टीवी सीरियल बनवाया था भारत एक खोज। उसमें भी इस बात का जिक्र था। इससे ज्यादा प्रामाणिक बात तो कोई दूसरी नहीं हो सकती।

​यह भी पढ़ें-

UP: आगरा में ​’रक्त स्वाभिमान रैली​’ में क्षत्रियों का ​उमड़ा रेला​! ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें