27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियामई में और मार रहा कोरोना, टूटे सारे रिकॉर्ड, 1 दिन में...

मई में और मार रहा कोरोना, टूटे सारे रिकॉर्ड, 1 दिन में 4.12 लाख नए केस, 4 हजार की गई जान

Google News Follow

दिल्ली/मुंबई। भारत में कोरोना की लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एक दिन में बुधवार को 4.12 लाख से अधिक नए केस और करीब चार हजार मौतें हुई हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में मिलने वाले कोरोना केस और मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बुधवार को 24 घंटे में कोरोना वायरस के 412,618 नए केस सामने आए। वहीं एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3982 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन नए मामलों के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना केस आए थे। 5 मई 2021: 412,618 नए केस और 3,982 मौतें,4 मई 2021: 382,691 नए केस और 3,786 मौतें, 3 मई 2021: 355,828 नए केस और 3,438 मौतें,2 मई 2021: 370,059 नए केस और 3,422 मौतें, 1 मई 2021: 392,562 नए केस और 3,688 मौतें,लगातार बढ़ते मामलों के बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,62,746 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.87 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 82.03 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,72,63,196 हो गई है, जबकि बीमारी से मृत्यु दर घटकर 1.09 प्रतिशत हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, एक मई तक 29,48,52,078 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 15,41,299 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें