27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर: राजौरी में मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल​!

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल​!

​एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि सभी पांचों घायल स्थिर स्थिति में हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें जीएमसी राजौरी पहुंचाया।
यह हादसा जिले के मंजाकोट के घंबीर मुगलान इलाके में हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, जेके02क्यू-2158 नंबर की मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पलट गई। इस हादसे में चार पुरुष यात्री और एक महिला यात्री घायल हुए है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी भेज दिया गया।

​

एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि सभी पांचों घायल स्थिर स्थिति में हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बनिहाल में बोलेरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुए थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया था।

वहीं, 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक कॉलेज बस के पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। इस हदासे में 20 से ज्यादा छात्र घायल हुए थे। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

साथ ही मृतक छात्रों के परिवार को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया था। यह दुर्घटना हंदवाड़ा के वोदपोरा इलाके के पास हुई थी, जब बस सरकारी डिग्री कॉलेज, सोगाम के 27 छात्रों को पिकनिक स्पॉट पर ले जा रही थी।
​यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में द्वितीय-तृतीय केदार के कपाट खुलने की तारीख घोषित​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें