28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाशेयर बाजार: भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,578 अंक चढ़कर बंद!

शेयर बाजार: भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,578 अंक चढ़कर बंद!

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ (चीन को छोड़कर) हटाने को माना जा रहा है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।

Google News Follow
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,578 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़कर 76,734 और निफ्टी 500 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 23,328 पर था।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ (चीन को छोड़कर) हटाने को माना जा रहा है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।

लार्जकैप के साथ के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,472 अंक या 2.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,974 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 483 अंक या 3.08 प्रतिशत बढ़कर 16,179 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, प्राइवेट बैंक और मीडिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजीत मिश्रा ने कहा कि शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूत 2 प्रतिशत की तेजी के साथ की है। इस तेजी में सभी सेक्टरों ने योगदान दिया।

उन्होंने आगे कहा कि इस तेजी की वजह टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालना और कुछ चुनिंदा उत्पादों को छूट देना है।

सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। केवल आईसीटी और एचयूएल ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,302 शेयर हरे निशान में, 785 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए हैं।

बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:48 पर सेंसेक्स 1,573 अंक या 2.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,733 और निफ्टी 482 अंक या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,311 पर था।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: मुस्लिम मुद्दों पर भाजपा को बोलने का अधिकार नहीं – वडेट्टीवार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें