29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम हमला शैतानी कृत्य है - आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा बयान!

पहलगाम हमला शैतानी कृत्य है – आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा बयान!

इस दुख की घड़ी में पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। मुझे लगता है कि आतंकियों का कोई सटीक और बुनियादी इलाज करना पड़ेगा।

Google News Follow
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह भारत और पूरी मानव जाति पर हमला है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह सिर्फ कश्मीर पर हमला नहीं है, बल्कि यह भारत और पूरी मानव जाति पर हमला है। यह किसी इंसान का नहीं, बल्कि शैतान का काम है। इस दुख की घड़ी में पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। मुझे लगता है कि आतंकियों का कोई सटीक और बुनियादी इलाज करना पड़ेगा।”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “यह समय हिंदू और मुसलमानों को बांटने का नहीं है। आज पूरे भारत को एकजुट होने का समय है। यह हमारे राष्ट्र पर हमला है। पाकिस्तान हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करना चाहता है और भारत की एकता को तोड़ना चाहता है।

हिंदुओं की पहचान करना और उनकी बेरहमी से हत्या करना एक बहुत बड़ी साजिश है। आज हर हिंदुस्तानी का फर्ज बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े रहें। इस्लामिक देश समेत पूरी दुनिया के लोग आज भारत के साथ खड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों ने बुधवार को कुछ संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी किए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, इस हमले में तीन आतंकवादियों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा के तौर पर की गई है।

इस हमले में मंगलवार को 26 नागरिकों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था।

यह भी पढ़ें-

पठानकोट में सुरक्षा बढ़ी, पाहलगाम हमले के बाद आर्म्ड फोर्स अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें