29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले।

Google News Follow

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए उत्साहजनक रही। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को बाजार तेजी के साथ खुले, जिसमें पीएसयू बैंकों और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी का खासा जोर दिखा। सुबह 9:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 400.7 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,613.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 88.65 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 24,128.00 पर पहुंच गया।

बैंकिंग सेक्टर में भी मजबूती देखी गई, जहां निफ्टी बैंक इंडेक्स 347.85 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 55,011.90 पर कारोबार कर रहा था। मिडकैप शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,801.00 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में कुछ कमजोरी दिखी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,518.65 पर कारोबार कर रहा था।

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार की यह मजबूती पहले से अनुमानित थी, जैसा कि गिफ्ट निफ्टी के रुझानों से भी संकेत मिला था। शुक्रवार के अस्थिर सत्र के बाद, जब भारतीय बेंचमार्क 0.5 प्रतिशत से अधिक फिसल गए थे, आज की तेजी ने निवेशकों को राहत दी। निफ्टी ने 24,350 के नजदीक प्रतिरोध का सामना किया था, जिसके बाद भारी उतार-चढ़ाव के बीच मुनाफावसूली हुई और यह 24,050 के स्तर पर बंद हुआ था।

पीएल कैपिटल ग्रुप की टेक्निकल रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट वैशाली पारेख ने कहा, “जैसा कि पहले कहा गया है, हम अपना रुख बनाए रखते हैं, इंडेक्स को 23,800 जोन के पास निकट अवधि का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त है, जो कायम रहता है तो आने वाले दिनों में आगे की बढ़त हासिल कर सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “दिन के लिए समर्थन 23,800 के स्तर पर देखा जा रहा है, जबकि प्रतिरोध 24,300 के स्तर पर देखा जा रहा है।”

स्टॉक्स के प्रदर्शन की बात करें तो सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, इटरनल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलएंडटी टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले। शुक्रवार (25 अप्रैल )को अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 40,113.50 पर बंद हुआ, वहीं एसएंडपी 500 में 0.74 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.26 प्रतिशत की मजबूती रही। एशियाई बाजारों में चीन को छोड़कर जकार्ता, बैंकॉक, सोल, हांगकांग और जापान के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को मिलेगा राहत!

पाकिस्तान पर मोदी का कड़ा एक्शन: : डॉन, एआरवाई और जियो न्यूज समेत कई यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन!

Mumbai: BEST बसों का न्यूनतम किराया हुआ दोगुना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें