30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम हमला: आतंकियों ने चुनी थीं 3 जगह, बैसरन घाटी क्यों बनी...

पहलगाम हमला: आतंकियों ने चुनी थीं 3 जगह, बैसरन घाटी क्यों बनी निशाना?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चार पाकिस्तानी आतंकियों ने एक हफ्ते पहले रेकी की थी| बैसरन घाटी को टारगेट बनाकर 22 अप्रैल को नरसंहार को अंजाम दिया गया|

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल देश को झकझोर दिया, बल्कि सुरक्षाबलों के लिए खुफिया जानकारी जुटाने की चुनौती सामने रख दी| जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, यह हमला एक लंबे समय से नियोजित रणनीति का हिस्सा था, जिसे चार आतंकियों और उनके लोकल सहयोगियों (OGWs) ने अंजाम दिया| इन 4 आतंकियों में दो पाकिस्तानी थे, उनका नाम मूसा और अली है|

सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को ही आतंकी अपने लोकल कॉन्टैक्ट की मदद से पहलगाम पहुंचे थे| इसके बाद उन्होंने इलाके के कई भीड़भाड़ वाले और रणनीतिक रूप से संवेदनशील स्थानों की रेकी की| उनका मकसद था ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना|

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी एक टूरिस्ट हॉटस्पॉट है, लेकिन अमरनाथ यात्रा के ट्रैक से थोड़ा अलग है| इसको आतंकियों ने हमला करने के लिए चुना| 19 अप्रैल को रेकी की गई, जिसके बाद 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे OGW को घाटी पहुंचने के लिए कहा गया| 2:28 PM पर हमला शुरू हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई|

आतंकियों ने हमला करने से पहले जम्मू कश्मीर में स्थित कई इलाकों की रेकी की थी| इसमें पहला नाम आरु घाटी का है. हालांकि, आतंकियों ने सुरक्षा बलों के कैंप मौजूद होने के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया गया| दूसरा एम्यूजमेंट पार्क था, जो आरु घाटी के पास ही मौजूद है|
इस बार आतंकियों ने भीड़ कम होने की वजह से एम्यूजमेंट पार्क का भी ऑप्शन छोड़ दिया|  अमरनाथ यात्रा वाले रास्ते पर मौजूद बेताब घाटी को भी आतंकी निशाना बनाना चाहते थे| यहां लोगों की भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मौजूदगी ने आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया|
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दो बार कोकरनाग और डो़रू के जंगलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई| सुरक्षाबलों ने आतंकियों को बाहर निकालने के लिए जंगल के हिस्सों में आग लगाई, लेकिन अभी तक दो ही आतंकियों को देखा गया है|
यह भी पढ़ें-

PM मोदी बोले: WAVES संस्कृति, रचनात्मकता और वैश्विक जुड़ाव की प्रतीक लहर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें