31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामामोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत...

मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

गिरोह का मोड्स ऑपरेंडी यह था कि वे चोरी किए गए उपकरणों को कबाड़ियों को बेच देते थे, जिनसे यह उपकरण कबाड़ के रूप में चीन भेजे जाते थे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के नोएडा में क्राइम रिस्पांस टीम और थाना सूरजपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मोबाइल टावरों से आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और गिरोह के सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 3.50 करोड़ रुपये की कीमत के आरआरयू उपकरण बरामद किए हैं। एक आरआरयू की कीमत लगभग 14,000 रुपये है। इस गिरोह का मोड्स ऑपरेंडी यह था कि वे चोरी किए गए उपकरणों को कबाड़ियों को बेच देते थे, जिनसे यह उपकरण कबाड़ के रूप में चीन भेजे जाते थे। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने चोरी किए गए 35 आरआरयू उपकरणों के साथ गिरोह के सरगना अब्बास मलिक, सलीम मलिक, सोहेल कुरेशी, शाहनवाज, शानू मलिक, शानू, इमरान और सलमान कुरेशी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी दिन में मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और रात के समय वैगनआर कार और बाइक से नोएडा एनसीआर और अन्य राज्यों के मोबाइल टावरों से आरआरयू उपकरण, बैटरी और अन्य कीमती सामान चुराते थे। चोरी किए गए सामान को कबाड़ियों को बेचकर चीन भेजा जाता था।

डीसीपी ने यह भी बताया कि इस गिरोह का एक विस्तृत नेटवर्क है और यह गिरोह एक संगठित तरीके से काम करता था। इनके खिलाफ सहारनपुर, दिल्ली और हरियाणा में भी आरआरयू चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उन कबाड़ियों को भी तलाश रही है जिन्होंने इनसे सामान खरीदा था, और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों, खासकर उनके ऑर्गेनाइजर और फाइनेंसर की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

इस ऑपरेशन के सफल अंजाम तक पहुंचने में शामिल पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगे 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा नेता सिरसा का जवाब !

पश्चिम बंगाल: पाकिस्तान का झंडा शौचालय में लगाने वाले दो हिंदू गिरफ्तार !

“कांग्रेस पाकिस्तान-परस्त पार्टी बन गई है”; शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर हमला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें