30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटभांडुप का भोंगा पाकिस्तानी भाषा बोलता है!

भांडुप का भोंगा पाकिस्तानी भाषा बोलता है!

शिवसेना उपनेता संजय निरुपम ने साधा संजय राऊत पर निशाना

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की घटना का जैसे को तैसे वाले अंदाज में बदला लेने की तैयारी केंद्र सरकार और सेना की से चल रही है, परंतु कांग्रेस व भांडुप का भोंगा इस बीच पाकिस्तानी भाषा बोल रहे हैं। इस प्रकार का कड़ा प्रहार शिवसेना उपनेता व प्रवक्ता संजय निरुपम ने उबाठा सांसद संजय राऊत पर किया है। वे मुंबई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र और भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले राऊत का निषेध करने की अपील जनता से की।

निरुपम ने आगे कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान को घेरने की रणनीति पर अमल सरकार की ओर से शुरू है। पाकिस्तान से सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पानी बंद कर दिया गया है। समुद्री मार्ग से व्यापार बंद कर दिया गया है। वायु सेना का युद्ध अभ्यास शुरू है। सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया गया है और अब चिनाब व झेलम नदी के बांध को भी बंद कर पाकिस्तान की नकेल करने की कोशिश चल रही है। निरुपम ने उम्मीद जताई है कि पाक व्याप्त कश्मीर में आतंकवादियों के अड्डों को भारतीय सेना उद्धवस्त करेगी।

भांडुप के भोंगे फर्जी इंसान संजय राऊत का कहना है कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़े, परंतु हकीकत यह है कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने की उबाठा की ओर से लगातार प्रयत्न शुरू थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की भी जोरदार कोशिश शुरू थी। इस प्रकार का बड़ा खुलासा निरुपम ने किया है। उबाठा के सांसद भाजपा में जाने की तैयारी में थे, परंतु उद्धव ठाकरे ने सभी सांसदों को जाने से रोका। भाजपा के साथ चर्चा शुरू है, हम सभी लोग भाजपा के साथ जायेंगे। इस प्रकार का झांसा उबाठा ने अपने सांसदों को दिया। परंतु भाजपा ने उबाठा के लिए अपने सभी दरवाजे बंद कर रखे हैं। इस प्रकार का दावा निरुपम ने किया है।

भांडुप के भोंगे ने कल ही लाडकी बहन योजना बंद होने की सरासर झूठ जानकारी जनता को दी। राऊत को झूठ बोलने और झूठा प्रचार करने की आदत हो गई है। इस प्रकार की टिप्पणी करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लाडकी बहन योजना शुरू है और प्रतिमाह पैसे देने के लिए महायुती सरकार कटिबद्ध है। लाडकी बहन योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता है। अभी सरकार 1500 रुपये दे रही है जबकि भविष्य में 2100 रुपये देने का वचन शिवसेना के मुख्य नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूर्ण करेंगे। इस प्रकार का विश्वास निरुपम ने व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम हमले पर अफजाल अंसारी बोले, बातें नहीं सख्त कार्रवाई ज़रूरी!

दिल्ली जलभराव से निपटने को एकीकृत कमांड सेंटर प्लान तैयार: वर्मा!

आईपीएल-2025: अभ्यास में अच्छी हिटिंग से था भरोसा, बड़ा होगा-रसेल!

(यह न्यूज एक सिंडिकेट फीड है।)

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें