27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स उछले!

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स उछले!

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.85 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 80,796.84 और निफ्टी 114.45 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 पर था।  

Google News Follow
भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी मुख्य सूचकांकों में खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.85 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 80,796.84 और निफ्टी 114.45 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 पर था।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 970 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 54,675.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 168 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 16,609 पर बंद हुआ।

ऑटो शेयरों ने आज बाजार को लीड किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी, मेटल, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और मीडिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। केवल निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में शानदार तेजी देखी गई और 11 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया। इसकी वजह कंपनी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा अमेरिका में चल रहे रिश्वत मामले को निपटाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा करने को माना जा रहा है।

सेंसेक्स पैक में अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, इटरनल (जोमैटो), पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, टाइटन, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट, वत्सल भुव ने कहा कि निफ्टी 24,200 से लेकर 25,500 की रेंज में कारोबार कर रहा है। 24,200 से लेकर 24,250 एक मजबूत सपोर्ट है। वहीं, रुकावट का स्तर का 24,500 से लेकर 24,550 के बीच में है। अगर निफ्टी 24,550 के ऊपर बंद होता है तो 25,000 के स्तर भी देखने को मिल सकता है।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार 12वें सत्र में 2 मई को शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 2,769 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,290 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल-2025: अभ्यास में अच्छी हिटिंग से था भरोसा, बड़ा होगा-रसेल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें