28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर: UN अध्यक्ष की चिंता, भारत-पाक से संयम और शांति की...

ऑपरेशन सिंदूर: UN अध्यक्ष की चिंता, भारत-पाक से संयम और शांति की अपील!

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है। 

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर सटीत एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत की तीनों सेनाओं ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।
भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है। नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे हालात को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करता हूं।
मैं सभी आतंकवादी हमलों और नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे के विरुद्ध हमलों की निंदा करता हूं।’ पूर्व राजदूत केपी फेबियन ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ‘यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था। पुलवामा हमले के बाद हमारे लड़ाकू विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए। इस बार हमने बिना पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में गए हमला किया है। साथ ही पाकिस्तान में अंदर तक हमला किया है। सैन्य रणनीति के लिहाज से भी यह बेहद अहम है।’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है और उसकी सेना द्वारा सीमावर्ती इलाकों में उकसावे वाली कार्रवाई के तहत भारी गोलीबारी की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर बयान दिया है। सरकार ने बताया कि पुंछ में 13 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 44 घायल हुए हैं। अलग-अलग इलाकों में हताहत हुए लोगों को मिलाकर अब तक कुल घायलों की संख्या 59 हो गई है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। इससे एक दिन पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया और गोले और मोर्टार दागे। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए सिंगापुर के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे भारत के जम्मू-कश्मीर और पूरे पाकिस्तान की गैर-जरूरी यात्रा न करें। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा यात्रियों को विशेष रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में सावधानी बरतनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान में रहने वाले सिंगापुर के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतें। विदेश मंत्रालय ने लोगों से कहा कि वह भीड़-भाड़ से बचें, स्थानीय खबरों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

 
यह भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय बैठक खत्म, खड़गे बोले- सरकार के साथ हैं​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें