28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबॉलीवुड: अभय देओल ने बताया, कब नहीं पड़ती फिल्टर की जरूरत!!

बॉलीवुड: अभय देओल ने बताया, कब नहीं पड़ती फिल्टर की जरूरत!!

36वें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्लोबल प्रीमियर हुआ। फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में बनी फिल्म शानू नामक सात साल के बच्चे और उसके पिता की कहानी कहती है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
अभिनेता अभय देओल प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट्स के लिए अपने फैंस के बीच मशहूर हैं। अपनी एक नो फिल्टर तस्वीर शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि फिल्टर की जरूरत कब नहीं पड़ती है। इंस्टाग्राम पर धूप में ली गई अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता ने बेहद प्यारा कैप्शन दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “जब सूर्य की रोशनी बिल्कुल सही तरह से आप पर पड़ रही हो तो किसी फिल्टर की जरूरत नहीं होती।”

अभिनेता की सकारात्मक विचार के साथ शेयर की गई तस्वीर को उनके फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पसंद कर रहे हैं। अभय की फिल्म ‘बन टिक्की’ के निर्देशक फराज आरिफ अंसारी ने मजेदार अंदाज में कमेंट लिखा, “तो क्या मुझे आपकी फिल्में अब हमेशा धूप में बनानी होंगी?”

एक यूजर ने लिखा, “आप किंग हो, जिसे कभी फिल्टर की जरूरत नहीं पड़ती।”
दूसरे ने लिखा, “आपकी मुस्कान और डिंपल कमाल हैं अभय।”
तीसरे ने लिखा, “आप अमेजिंग हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभय की ‘बन टिक्की’ का हाल ही में कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित 36वें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीएसआईएफएफ) में ग्लोबल प्रीमियर हुआ। फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में बनी फिल्म शानू नामक सात साल के बच्चे और उसके पिता की कहानी कहती है।

फिल्म में अभय देओल के साथ जीनत अमान, शबाना आजमी, नुसरत भरुचा और रोहन सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। परिवार, प्रेम और रिश्तों की कहानी में बुनी फिल्म ‘बन टिक्की’ सामाजिक दबावों की कहानी को मनोरंजक अंदाज में पर्दे पर उतारती है। इसकी शूटिंग नैनीताल में की गई थी।

‘बन टिक्की’ को लेकर अभिनेता ने बताया कि इसकी कहानी उनके लिए बेहद खास है। उनका मानना है कि कहानियों में हमेशा एक मैसेज होना जरूरी नहीं होता, लेकिन अच्छी कहानियां हमेशा अपने साथ एक मैसेज लेकर आती हैं।

 
यह भी पढ़ें-

सेनाध्यक्ष ने लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत को दी सलामी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें