28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिहॉटसीट नंदीग्राम में ममता को धूल चटाने वाले शुभेंदु अधिकारी बने नेता...

हॉटसीट नंदीग्राम में ममता को धूल चटाने वाले शुभेंदु अधिकारी बने नेता प्रतिपक्ष

Google News Follow

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में हॉटसीट नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, महासचिव भूपेंद्र यादव, महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायक शुभेंदु अधिकारी को नई जिम्मेदारी देने का एलान किया गया. जबकि, मनोज टिग्गा को उपनेता का जिम्मा दिया गया है.

विधायक दल के नेता बनने पर शुभेंदु अधिकारी ने खुशी जताई.बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी ने हॉटसीट नंदीग्राम से टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी को हराया है. वोटिंग के पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराने का दावा कर डाला था. कभी ममता बनर्जी के सेनापति की भूमिका निभा चुके शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव के पहले बीजेपी का दामन थामा था. विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट करके खुशी जताई. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि विधानसभा में पार्टी के नेता बनाए जाने पर काफी खुशी हुई. मैं विधानसभा में पार्टी और जनता की बातों को रखूंगा. सदन में बंगाल की जनता की आवाज को उठाऊंगा। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद लगातार वहां हिंसा हो रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें