29 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने स्पष्ट किया भारत का रुख, दुनिया को मिला संदेश:...

PM मोदी ने स्पष्ट किया भारत का रुख, दुनिया को मिला संदेश: खंडेलवाल!

'ऑपरेशन सिंदूर' समाप्त नहीं, केवल स्थगित हुआ है। यदि भारत पर कोई भी आतंकी हमला होगा तो भारत उसका जवाब देने के लिए पूरी तरीके से स्वतंत्र है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ सफल सैन्य कार्रवाई की तारीफ की। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से पूरी दुनिया को बताया कि हमारी शर्तें क्या हैं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत के शौर्य और पराक्रम की सराहना की। बहुत स्पष्ट रूप से पूरी दुनिया को बताया कि हमारी शर्तें क्या हैं और यदि किसी ने आक्रमण या आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश की, तो भारत उसका क्या हाल करेगा?

उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में चेतावनी भी दी है और यह स्पष्ट कर दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समाप्त नहीं, केवल स्थगित हुआ है। यदि भारत पर कोई भी आतंकी हमला होगा तो भारत उसका जवाब देने के लिए पूरी तरीके से स्वतंत्र है।”

उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टि यह युद्ध नहीं था, इसकी घोषणा नहीं हुई थी, युद्ध जैसी स्थिति थी। सरकार ने पहलगाम आतंकी घटना के पहले दिन से बहुत ही जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ पूरे सिचुएशन को हैंडल किया। जब ऐसी स्थिति बनती है तो कुछ चीजें देश को उन लोगों पर छोड़नी पड़ती है, जो देश को चलाते हैं। हमारा नेतृत्व बहुत ही स्पष्ट और सक्षम है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। इस मामले पर पूरा देश एक साथ है।”

भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर खंडेलवाल ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पूरे देश के लोगों में बेहद उत्साह और ऊर्जा है। देशभक्ति का एक नया जज्बा देखा जा रहा है। न केवल हम, देश के लोग भी शौर्य और पराक्रम को प्रणाम करेंगे, बल्कि अपनी सेनाओं की शौर्यगाथाओं को भी लोगों तक पहुंचाएंगे और देशभक्ति का एक नया सैलाब लोगों के अंदर आएगा, हमारा ऐसा विश्वास है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत में बने हथियारों की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की कल्पना जो बहुत पहले की थी, उस कल्पना को पूरे देश ने साकार होते देखा है। हमारे देश में बनी मिसाइल ने बहुत सटीक तरीके से टारगेट को ध्वस्त किया, जो किसी भी भारतीय के लिए गर्व की बात है। अन्य क्षेत्रों के अलावा भारत आज सैन्य क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर और सक्षम है।”

यह भी पढ़ें-

भारत ने अमेरिकी स्टील शुल्कों के जवाब में टैरिफ योजना WTO को सौंपी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें