24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटVaccination : महाराष्ट्र में 1 करोड़ 80 लाख लोगों को लगा कोरोना...

Vaccination : महाराष्ट्र में 1 करोड़ 80 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका,भारत ने दूसरे देशों को पीछे छोड़ा

Google News Follow
  • 17 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बना भारत , इस आंकड़े तक पहुंचने में चीन को लगे 119 दिन जबकि अमेरिका को लगे 115 दिन 
  • महाराष्ट्र में रविवार को भी 1 लाख 10 हजार लोगों को मिली वैक्सीन
मुंबई। महाराष्ट्र में 1,80,88,042 लोगों को कोरोनारोधी टीके की खुराकें मिल चुकी हैं। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को 1,10,448 लोगों को टीका लगाया गया।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक मई को 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू होने के बाद से इस समूह के 4,36,302 लोगों को टीके की खुराक दी गयी है। राज्य में 11,27,341 लोगों को टीके की पहली खुराक और 6,68,901 को दूसरी खुराक भी मिल गयी है। इसी तरह अग्रिम मोर्चे के 15,04,578 कर्मियों को पहली खुराक और 6,19,622 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी है। बयान के मुताबिक, राज्य में 1,21,00,410 लोग पहली खुराक ले चुके हैं और 20,67,190 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 48,401 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 51,01,737 हो गयी। वहीं 572 और लोगों के दम तोड़ देने से मृतक संख्या 75,849 हो गयी है।

कोरोना रोधी टीका लगाने में भारत नंबर-वन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 करोड़ खुराक देकर भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस आंकड़ा तक पहुंचने में चीन को 119 दिन जबकि अमेरिका को 115 दिन लगे। भारत में स्वास्थ्य कर्मियों को खुराक देने के साथ 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ।
इसके बाद अलग-अलग उम्र समूहों के लिए टीके देने की शुरुआत की गयी। देश में टीके की 17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। सुबह सात बजे तक अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 24,70,799 सत्र में 17,01,76,603 खुराकें दी गयीं। इनमें से 95,47,102 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 64,71,385 को दूसरी खुराक दी गयी। वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,39,72,612 कर्मियों को पहली खुराक और 77,55,283 को दूसरी खुराक दी गयी है। देश में 18-44 उम्र समूह में 20,31,854 लोगों को पहली खुराक दी गयी है।
जबकि, 45 से 60 वर्ष के समूह में  5,51,79,217 को पहली खुराक और 65,61,851 को दूसरी खुराक दी गयी है। वरिष्ठ नागरिकों में 5,36,74,082 को पहली खुराक और 1,49,83,217 को दूसरी खुराक दी गयी है। देश 66.79 प्रतिशत टीकाकरण में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश की भागीदारी है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के 114 वें दिन (नौ मई) को टीके की 6,89,652 खुराकें दी गयी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें