28.2 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियागर्मी से राहत के लिए तापसी पन्नू ने बांटे वटर कूलिंग जग,...

गर्मी से राहत के लिए तापसी पन्नू ने बांटे वटर कूलिंग जग, शेयर किया वीडियो!

सोशल वर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली अभिनेत्री ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह हेमकुंट फाउंडेशन के सदस्यों के साथ एक बस्ती का दौरा करती  हैं| 

Google News Follow
मुंबई में खूब गर्मी पड़ रही है और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हाल ही में कूलर और फैन बांटने के बाद अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गर्मी से निपटने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को वाटर कूलिंग जग बांटे। हेमकुंट फाउंडेशन के साथ आगे आई अभिनेत्री ने देशवासियों से भी खास अपील की।

सोशल वर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली अभिनेत्री ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह हेमकुंट फाउंडेशन के सदस्यों के साथ एक बस्ती का दौरा करती और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को वाटर कूलिंग जग के साथ पानी की बोतल भी बांटती नजर आईं।

तापसी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देशवासियों से इस काम के लिए आगे आने और योगदान देने की अपील के साथ कैप्शन में लिखा, “अगला कदम उठाने के लिए आपको बस इरादे की जरूरत है। हेमकुंट फाउंडेशन की सहायता करने के लिए आगे आएं।”

इससे पहले तापसी ने वंचितों को वाटर कूलर और फैन बांटे थे। अभिनेत्री का मानना है कि लोग अक्सर पंखे या कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के लिए भीषण गर्मी में यह वरदान की तरह है। इस पहल से वह प्रभावित हैं और इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इश्वाक सिंह, लेखिका कनिका ढिल्लों और निर्देशक देवाशीष मखीजा की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है।

कनिका ढिल्लों के साथ तापसी पन्नू कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘गांधारी’ दोनों की साथ में छठी फिल्म है। दोनों साथ में ‘मनमर्जियां’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें-

रक्षा मंत्री जाएंगे भुज एयरबेस, कर चुके हैं पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें