34 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमबॉलीवुडशादी की 30 वीं सालगिरह: आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल पहुंची...

शादी की 30 वीं सालगिरह: आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल पहुंची गौरी खान  

Google News Follow

Related

मुंबई। शाहरुख़ खान के बाद अब गौरी खान भी आर्थर रोड जेल आर्यन खान से मिलने पहुंची। आर्यन खान की लगातार बेल ख़ारिज होने के बाद से वे ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि अनन्या पांडेय आज यानी सोमवार को तीसरी बार एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि आज शाहरुख़ खान और गौरी खान की तीसवीं शादी की सालगिरह है। कोई सोचा नहीं था कि ख़ुशी के मौके पर ऐसे दिन देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार ने कैदियों से मिलने के लिए परिवार वालों को अनुमति दी है। जो पहले कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिया गया था। बीते हफ्ते बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने आर्यन खान की बेल याचिका को खारिज कर दिया था।
इसके बाद आर्यन के वकील ने राहत के लिए मुंबई हाईकोर्ट का रुख किया था। इस मामले में कल यानि मंगलवार को आर्यन की बेल को लेकर सुनवाई होगी। आर्यन से हुई पूछताछ और उनकी व्हाट्सऐप चैट के आधार पर अभिनेत्री और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। साल 2018-19 की चैट के आधार पर एनसीबी ने अनन्या से पूछताछ की थी।
25 अक्तूबर यानि आज के दिन शाहरुख और गौरी की शादी की सालगिरह को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। बात दें कि अक्टूबर के शुरू में ही आर्यन खान सहित आठ लोगों को एक क्रूज पर ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया था। तब से अब तक आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,257फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें