30 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे

अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे

बॉलीवुड सितारों ने पंत के परिवार से मुलाकात की।

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार को भयानक एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ अपनी मर्सडीज कार से घर जा रहे थे। अकेले ऋषभ खुद ही अपनी कार चला रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ और डिवाइडर से टकरा गई। ऋषभ पंत को एक्सीडेंट में सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद एक बस ड्राइवर ने ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया था।  जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

उन्हें देहरादून के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद ऋषभ के फैन अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। अनिल कपूर ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। दोनों ने मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही ऋषभ पंत की मां से भी मुलाकात की। ऋषभ के जल्द ही ठीक होने की दुआएं भी की जा रही हैं। ऋषभ के फैन्स भी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।  

ये भी देखें 

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत का दिमाग, रीढ़ की हड्डी का MRI नॉर्मल​!​

ऋषभ का एक्सीडेंट, उर्वशी ने की दुआ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें