26 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमबॉलीवुड'पोन्नियिन सेलवन 2' ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 32 करोड़ रुपये...

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 32 करोड़ रुपये कमाए

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी। लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म पिछड़ गई है। फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' का खेल खल्लास हो गया है।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी। लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म पिछड़ गई है। फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की रिलीज के बाद ‘किसी का भाई किसी की जान’ का खेल खल्लास हो गया है।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए सलमान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। लेकिन फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में असफल रही। रिलीज के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन शानदार रहा है|

‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही पार कर लेगी 100 करोड़ का आंकड़ा: फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के आठवें दिन महज 3.5 करोड़ की कमाई की है| अभी तक इस फिल्म ने सिर्फ 92.15 करोड़ रुपये ही बटोरे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

पोन्नियिन सेलवन 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?: वहीं, फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाया है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 32 करोड़ की कमाई की है| लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ज्यादा कमाई कर सकती है।

फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सोभिता धूलिपाला अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ शाहरुख की ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाएगी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र एपीएमसी चुनाव परिणाम : कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें