30 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमबॉलीवुडदेश की सबसे बड़ी थाली को मिला सोनू सूद का नाम, जानिए...

देश की सबसे बड़ी थाली को मिला सोनू सूद का नाम, जानिए इसकी खासियत

सोनू सूद के नाम से बड़ी थाली बनाने वाले होटल का नाम जिसमत जेलमंडी है

Google News Follow

Related

कोरोना में हजारों लोगों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद को इस नेक कार्य के लिए कई माध्यमों से सम्मानित भी किया जा चुका है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो एक बड़ी थाली के पास खड़े दिखाई दे रहें हैं। खास बात ये है कि इस थाली को सोनू सूद का नाम दिया था। ये थाली इतनी बड़ी है कि इसमें आराम से 20 लोगों का काम चल सकता है। सोनू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक शाकाहारी आदमी के नाम देश का सबसे बड़ा प्लेट देखना वाकई अद्भुत है।”

सोनू सूद के नाम से इतनी बड़ी थाली बनाने वाले होटल का नाम जिसमत जेलमंडी है। ये होटल हैदराबाद में स्थित है। होटल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने सोनू सूद के सम्मान में लिखा, ‘सर..आपका दिल सबसे बड़ा है। हमें इस थाली के लिए आपसे बेहतर नाम नहीं मिल सकता था। हैदराबाद में आने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, हम सभी को बेहद खुशी हुई कि आप यहां हमारे बीच आए।’

सोनू सूद ने इस विशालकाय थाली के साथ फोटो पोस्ट की है। जहां उनके आस-पास होटल के कर्मचारी और अन्य कस्टमर नजर आ रहे हैं। सोनू ने फोटो के साथ लिखा, ‘भारत की सबसे बड़ी थाली का नाम अब मेरे नाम पर रखा गया है। एक शाकाहारी आदमी जो कि खाना भी बहुत कम खाता हो, उसके नाम पर इतनी बड़ी थाली होना बड़ी बात है। बहुत शुक्रगुजार हूं। इस कैप्शन के साथ सोनू ने रेस्टोरेंट को भी टैग किया है।’

अभी हाल ही में सोनू के चैरिटी संस्था ने घुटने की बीमारी से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए ‘कदम बढ़ाए जा’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत वो आर्थराइटिस से जूझ रहे मरीजों का इलाज कराने में उनकी मदद करेंगे। उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही ‘फतेह’ में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 2023 जुलाई या अगस्त में रिलीज हो सकती है। फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड होगी।

ये भी देखें 

डायरेक्टर राजामौली के समर्थन में कंगना रनौत, ट्रोल करने वालों को बोलीं…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें