31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमबॉलीवुडबॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में...

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Google News Follow

Related

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर कोई फिल्म और किरदारों की तारीफ कर रहा है। अक्षय खन्ना और आर. माधवन की एक्टिंग की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म की एंडिंग को हिट बनाने का क्रेडिट भी अक्षय खन्ना को दिया जा रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म का कलेक्शन भी सामने आ गया है और फिल्म दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने फिल्म का कलेक्शन शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 33.10 करोड़ रुपए की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 61.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले रविवार भी धमाकेदार कलेक्शन करने में कामयाब होगी, क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ही जबरदस्त हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रविवार को लगभग 38 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

अगला हफ्ता भी फिल्म के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि 12 दिसंबर यानी शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हो रही है। 12 दिसंबर को कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ और ‘शोले’ 4के वर्जन के साथ री-रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म की अच्छी कमाई की संभावना बनी हुई है।

फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म की कहानी को लेकर कानूनी विवाद हुआ था, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ कट और बदलाव के साथ, ए सर्टिफिकेट देकर रिलीज करने की अनुमति दी।

फिल्म को ए सर्टिफिकेट इसलिए दिया गया क्योंकि एक्शन के नाम पर कई बर्बरता वाले सीन फिल्माए गए हैं। पहले फिल्म की कहानी को शहीद मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित बताया गया था, लेकिन फिल्म 26/11 हमले के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

फिल्म ‘धुरंधर’ आदित्य धर की दूसरी बड़ी और हिट फिल्म साबित हो रही है। पहले उनकी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ सुपर हिट रही थी और अब ‘धुरंधर’ साल की तीसरी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस साल ‘छांवा’ और ‘वॉर-2’ ने बंपर ओपनिंग की है।

यह भी पढ़ें:

अमृतसर पुलिस ने सीमापार हथियार तस्करी का किया खुलासा, 5 पिस्तौल सहित तस्कर गिरफ्तार

SIR: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, इस राज्य में EF वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला: 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों से दहला यूक्रेन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें