27 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमबॉलीवुड'धुरंधर: द रिवेंज' का जबरदस्त क्रेज; रिलीज से पहले ही बिके 2...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जबरदस्त क्रेज; रिलीज से पहले ही बिके 2 लाख से ज्यादा टिकट

Google News Follow

Related

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे रही है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब नौ दिन बाकी हैं, लेकिन इसके पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में ही 2 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। पेड प्रीव्यू के लिए अब तक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 18.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह कलेक्शन केवल पेड प्रीव्यू बुकिंग से आया है, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों की भारी उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था और निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से शुरू होंगे। पेड प्रीव्यू के लिए टिकट बिक्री शुरू होते ही दर्शकों की बड़ी संख्या ने बुकिंग कर ली।

ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर  की यह फिल्म पेड प्रीव्यू से ही 30 से 35 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिलहाल पेड प्रीव्यू कलेक्शन का रिकॉर्ड तेलुगु फिल्म They Call Him OG के नाम है, जिसने इस श्रेणी में लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड सर्किल में माना जा रहा है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को पार कर सकती है।

इससे पहले धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और इसने भारत में 835.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1002.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा भाग पहले से भी बड़ा प्रदर्शन कर सकता है।

बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों के अनुसार यदि फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिलती है तो यह कुछ ही दिनों में पहले भाग के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेड में ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

मुंबई में फिल्म के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमतें 180 रुपये से लेकर 2900 रुपये तक बताई जा रही हैं। ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और पहले भाग की सफलता के कारण दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

प्रोजेक्ट गंगा’ से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट!

ईरानी युद्धपोत पर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, एआई से बनाया फर्जी वीडियो!

राज्यसभा में खड़गे ने कहा, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभाव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,040फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें