28 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमबॉलीवुड“दीदी तेरा देवर दीवाना,” हिंदी-मराठी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण नहीं...

“दीदी तेरा देवर दीवाना,” हिंदी-मराठी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण नहीं रहे

Google News Follow

Related

मुंबई। मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का शनिवार की सुबह नागपुर में निधन हो गया। राम लक्ष्मण ने सलमान खान की पहली सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया ‘ में संगीत दिया था। राम लक्ष्मण 79 साल के थे। जिसमें तराना, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्में शामिल हैं, रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने अपने साथी सुरेंद्र ( राम ) के साथ इंडस्ट्री में काम शुरू किया था, सुरेंद्र का निधन बहुत पहले ही हो गया। जिस वजह से इस जोड़ी का साथ ज्यादा नहीं चल पाया। इस जोड़ी ने मिलकर महज 1 या 2 फिल्मों में ही म्यूजिक दिया था। सुरेंद्र के निधन के बाद विजय ने ही अपने काम को आगे बढ़ाया और अपना नाम बदल कर राम लक्ष्मण रख लिया। जिसके बाद से उन्हें इंडस्ट्री में रामलक्ष्मण के नाम से पहचाना गया।

रामलक्ष्मण ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपना म्यूजिक दिया था। साल 1977 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में इस जोड़ी ने साथ में म्यूजिक दिया था लेकिन अचानक सुरेंद्र का निधन हो गया, जिसके बाद विजय जी ने अपना नाम रामलक्ष्मण रखा.आपको बता दें, अपनी फिल्मों में म्यूजिक के लिए रामलक्ष्मण, सूरज बड़जात्या पहली पसंद हुआ करते थे। 1988 में आई सलमान खान की फिल्म ”मैंने प्यार किया” से उन्हें बहुत बड़ा ब्रेक मिला था, फिल्म और फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। जिसके बाद सूरज बड़जात्या ने उनके साथ लगातार अपनी ज्यादातर फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ शामिल हैं। लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के लोकप्रिय गीतों जैसे  “दीदी तेरा देवर दीवाना,” “कबूतर जा जा जा” को कई अन्य गीतों में स्वर दिया।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें