27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन-अनन्या की चैट आई सामने, अनन्या का जबाब, 'मै इंतजाम कर दूंगी'  

आर्यन-अनन्या की चैट आई सामने, अनन्या का जबाब, ‘मै इंतजाम कर दूंगी’  

Google News Follow

Related

मुंबई। ड्रग्स केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि आर्यन खान और अनन्या पांडेय की चैट सामने आई है जिसमें एक जगह आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर बात कर रहे थे। आर्यन खान अनन्या से पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो जायेगा जिस अनन्या कहती है कि मै अरेंज कर दूंगी। हालांकि जब एनसीबी ने इस चैट को अनन्या को दिखाया तो उन्होंने कहा कि मै तो मजाक कर रही थी। बता दें कि एनसीबी ने बुधवार को एक अभिनेत्री और आर्यन खान के बीच ड्रग्स पर हुई एक चैट को कोर्ट में पेश किया था।

एनसीबी के मुताबिक ऐसा कोई सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा है जिससे अनन्या ने आर्यन के लिए कभी कोई ड्रग अरेंज कराया हो। इसके अलावा आर्यन-अनन्या के बीच कई बार नशे को लेकर बातचीत हुई है। पहले दिन की पूछताछ में पिता चंकी पांडेय के साथ अनन्या पहुंची थी, इंटरोगेशन रूम में दाखिल होने के पहले अनन्या काफी नर्वस थी और चंकी पांडेय से लिपटकर रोई। NCB सूत्रों के मुताबिक जिन चैट्स का हवाला देकर एनसीबी अनन्या पांडेय से पूछताछ कर रही है, वो आर्यन खान और अनन्या पांडेय के बीच में है। इन व्हाट्सएप्प चैट्स में आर्यन खान और अनन्या पांडेय गांजा के बारे में बात कर रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को एनसीबी ने अनन्या के घर गई थी और पूछताछ के लिए बुलाया भी था इसी दौरान तलाशी के बाद उनके घर से कुछ सामान भी साथ ले आई थी। वहीं, एनडीपीएस कोर्ट में ड्रग्स के सभी आरोपियों को 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें