26 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन खान को अभी और रातें गुजारनी होगी जेल में, कोर्ट ने...

आर्यन खान को अभी और रातें गुजारनी होगी जेल में, कोर्ट ने नहीं दी जमानत 

Google News Follow

Related

मुंबई। एक बार फिर शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने जमानत नहीं दी। लंबी बहस के बाद बुधवार को एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन को जमानत देने से इंकार कर दिया। वहीं रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी ने आर्यन खान और बॉलीवुड की एक नई अभिनेत्री की चैट को भी कोर्ट के सामने रखा।

स्पेशल नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज कोर्ट में आर्यन खान और उनके साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत की याचिका खारिज कर दी गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एनसीबी का कहना है कि आर्यन के वॉट्सऐप चैट्स कोर्ट में जमा कर दिए गए हैं। उन्हें ड्रग्स के वॉट्सऐप चैट्स मिले हैं जो कि एक नई ऐक्ट्रेस और आर्यन खान के बीच हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाली जा रही थी।
14 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल आर्यन को जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि इस माह के शुरू में एनसीबी ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य को एक क्रूज से ड्रग्स लेने और रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। तभी से आर्यन जेल में है। अब यह मामला राजनीतिक रंग भी ले लिया है। आर्यन को छुड़ाने के लिए शिवसेना के एक नेता सुप्रीम कोर्ट में यचिका भी दायर की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें