राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कंगना रनौत की मुलाकात

कगंना रनौत इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कंगना रनौत की मुलाकात

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म जगत में तो सक्रिय हैं ही इसके साथ ही राजनीति में भी वह काफी दिलचस्पी रखती हैं। कंगना कई मामलों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल शुक्रवार को अभिनेत्री ने देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच साझा की है। देश की राष्ट्रपति से मुलाकात करके कंगना काफी खुश हैं और उन्होंने तस्वीरों के साथ ही एक नोट भी साझा किया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की दो तस्वीरें कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। जिनमें अभिनेत्री राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रही है। तस्वीरों में कंगना के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। इसे देखकर पता चल रहा है कि वह कितनी खुश हैं। अभिनेत्री कंगना ने राष्ट्रपति मुर्मू की तारीफ की और कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी से मिलना बड़े ही सम्मान की बात है।  

ये भी देखें 

हाजी अली दरगाह इलाके में लगाया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा झंडा

Exit mobile version