31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमबॉलीवुडजानिए, जाह्नवी कपूर के मुंह से भैया सुनकर अर्जुन को क्यों लगता...

जानिए, जाह्नवी कपूर के मुंह से भैया सुनकर अर्जुन को क्यों लगता है अजीब? 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि जब जाह्नवी कपूर जब उन्हें ‘भैया’ कहती हैं तो उन्हें बड़ा अजीब फील होता है। अर्जुन कपूर इसकी वजह भी बताई है।बता दें कि जाह्नवी और खुशी से अर्जुन कपूर की अच्छी जमती है।

अपनी बहनों को लेकर अर्जुन कपूर कई बार ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास भी लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अर्जुन को बताया गया कि ‘कॉफी विद करण’ में जब जाह्नवी ने उन्हें ‘अर्जुन भैया’ कहा तो इसे ट्रांसलेट करके ‘ब्रदर अर्जुन’ किया गया। ये सुनकर अर्जुन बोले- ‘ये बड़ा धार्मिक सा लगता है, ब्रदर अर्जुन’। उन्होंने आगे कहा- ‘असल में अर्जुन भैया मुझे अभी भी सुनने में बेहद अजीब लगता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अंशुला मुझे अजीब तरीके से भाई बुलाती है। अर्जुन भैया काफी नया है मेरे लिए। तो जब जाह्नवी मुझे बुलाती है तो ये मुझे बहुत नया सा लगता है’। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने कभी जाह्नवी से कभी उन्हें किसी खास नाम से बुलाने के लिए नहीं कहा है। उनका कहना है- ‘मैं मानता हूं कि जाह्नवी जब मुझे ‘अर्जुन भैया’ बुलाती है तो ये नैचुरली आता है। मैंने उससे कभी नहीं कहा कि मुझे ये बुलाओ या वो बुलाओ’।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें