29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमबॉलीवुडमुकेश खन्ना ने आदिपुरुष पर लगाए आरोप, कहा- 'रामायण के साथ ये...

मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष पर लगाए आरोप, कहा- ‘रामायण के साथ ये भयानक मजाक’

एक्टर मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की मेकिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

Google News Follow

Related

फिल्म आदिपुरुष बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि डायलॉग, ग्राफिक्स और कैरेक्टर्स को लेकर फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। और फिल्म के निर्माता निर्देशक और लेखक निशाने पर हैं। वहीं अब इसी क्रम में फिल्म पर एक्टर मुकेश खन्ना का भी बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने रामायण का अपमान किया है।

मुकेश खन्ना महाभारत और शक्तिमान जैसे टीवी सीरियल्स से प्रसिद्ध हुए है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘आदिपुरुष से बड़ा रामायण का अपमान नहीं हो सकता। ओम राउत को रामायण का कोई ज्ञान नहीं था। इसके अलावा हमारे पास बुद्धिजीवी राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला है, जिन्होंने हमारी रामायण को कलयुग में बदल दिया है।

मुकहस खन्ना ने आगे कहा, “इस फिल्म का किसी भी रामायण से कभी भी कोई लेना-देना नहीं है।’ आदिपुरुष के निर्माताओं को इतिहास ऐसे खराब डायलॉग लिखने के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। इससे साफ पता चलता है कि ओम राउत हॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं से प्रभावित थे। आदिपुरुष रामायण के साथ किया हुआ एक भयानक मजाक है। मुकेश खन्ना ने फिल्म में मेघनाथ और हनुमान के लुक पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर हनुमान जी अपना गेटअप इस फिल्म में देखें तो वह एक पहाड़ उठाकर निर्माताओं पर ही फेंक देंगे।’

ये भी देखें 

अमेरिका में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी, जानें क्यों खास है ये दौरा?

UN हेडक्वार्टर में 180 से ज्यादा देशों के साथ PM मोदी करेंगे योग

UN हेडक्वार्टर में 180 से ज्यादा देशों के साथ PM मोदी करेंगे योग

यूपी में फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की उठी मांग, RLD ने CM योगी को लिखा पत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें