28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमबॉलीवुडड्रग्स केस: NDPS कोर्ट ने आर्यन खान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत...

ड्रग्स केस: NDPS कोर्ट ने आर्यन खान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ाई  

Google News Follow

Related

मुंबई। ड्रग्स केस में आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन सहित अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें की बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले की 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। वही एनसीबी की टीम में गुरुवार को शाहरुख़ खान के घर और अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर भी पहुंची थी। इधर, अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ जारी है।

दरअसल मामले में आर्यन की ओर से बॉम्‍बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर करी थी। जिस पर आज कोई फैसला नहीं हो सका एनसीबी की मांग पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट अब मंगलवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। फिलहाल आर्यन खान को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में ही रहना होगा। मुंबई के NDPS कोर्ट द्वारा आर्यन खान की जमानत नामंजूर किए जाने के बाद अब उनके वकीलों ने हाई कोर्ट का रुख किया था। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिन्दे शुक्रवार को सुनवाई की मांग की, लेकिन एनसीबी की ओर से पेश वकील एएसजी ने कॉपी नहीं मिलने की बात की ताकि पूरी तैयारी कर सकें। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से और समय दिए जाने की मांग की।
जिसे हाईकोर्ट ने मान लिया और मंगलवार को आर्यन खान की बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई की तारीख तय की। बता दें कि आज शाहरुख़ खान अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल मिलने गए थे। ऐसा पहली बार है जब शाहरुख खान आर्यन से मुलाकात करने आये थे। इस बीच एनसीबी की टीम ने मन्नत और अनन्या के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है मन्नत में कागजी कार्रवाई के लिए पहुंची थी जबकि अनन्या के घर तलाशी ली।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें