27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमबॉलीवुडपठान कंट्रोवर्सी: जावेद अख्तर ने विवाद को दिया हवा?, कही ये बात  

पठान कंट्रोवर्सी: जावेद अख्तर ने विवाद को दिया हवा?, कही ये बात  

हमारे यहां चार पांच धर्म सभी के अलग हों सेंसर 

Google News Follow

Related

शाहरुख़ खान की पठान मूवी का टेलर लांच हो गया है। फिल्म में बेशरम रंग गाने पर खूब विवाद हुआ था। दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर मचे घमासान पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। अब इस विवाद को लेकर लेखक जावेद अख्तर ने भी बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे पास चार पांच धर्म हैं। सबके अलग अलग सेंसर होने चाहिए।

सभी धर्म के अलग अलग हो सेंसर: जावेद अख्तर ने कहा कि हमारे चार पांच धर्म हैं। सभी के अलग अलग सेंसर होने चाहिए। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण बेशरम रंग गाने में भगव बिकनी पहनी हुई नजर आ रही थीं।  जिस पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी और उसे हटाने की मांग की थी। जिस पर खूब बवाल मचा था। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने दीपिका पादुकोण की बिकनी बदलने को कहा था। इस मामले में मध्य प्रदेश के नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अगर गाने में बदलाव नहीं किया गया तो इस फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे।

तो अलग जाकर फिल्म देखनी चाहिए: जावेद अख्तर ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि मध्य प्रदेश के लिए अलग सेंसर होना चाहिए तो उन्हें अलग जाकर फिल्म देखनी चाहिए। अगर वे केंद्र के सेंसर से खुश नहीं हैं तो उन्हें हमारे बीच नहीं आना चाहिए। उन्होंने धर्म सेंसर बोर्ड के बारे में कहा कि हमारे यहां चार से पांच धर्म हैं। सभी के अलग अलग सेंसर बोर्ड होने चाहिये। मालूम हो कि हाल ही में  आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने धर्म सेंसर बोर्ड का ऐलान किया था। बेशरम रंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग तय नहीं करेंगे कि गाना गलत है कि सही।

ये भी पढ़ें 

जोशीमठ में आज से खतरनाक घर और होटल गिराए जाएंगे

आज है विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी को मनाए जाने का उद्देश्य

पीएम मोदी ने कहा दुनिया का विकास इंजन बन सकता है भारत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,028फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें