29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमबॉलीवुड‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में जबरदस्त क्रेज: रिलीज से पहले 6...

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में जबरदस्त क्रेज: रिलीज से पहले 6 लाख से ज्यादा टिकट बिके

Google News Follow

Related

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर : द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही जोरदार चर्चा में है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम से देशभर में इसके पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे।

पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इन प्रीव्यू शो के लिए 6 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जो किसी भी फिल्म के लिए रिलीज से पहले बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ट्रेड पोर्ट के मुताबिक फिल्म के पेड प्रीव्यू की प्री-सेल्स ब्लॉक सीटों के साथ लगभग ₹37.38 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं ब्लॉक सीटों के बिना यह आंकड़ा करीब ₹32.44 करोड़ बताया जा रहा है। विश्लेषकों का अनुमान है कि केवल पेड प्रीव्यू शो से ही फिल्म भारत में ₹40 से ₹45 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद मजबूत शुरुआत मानी जाएगी।

रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के करीब

फिल्म की आधिकारिक रिलीज के लिए 19 मार्च के पहले दिन की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन के लिए भारत में अब तक करीब ₹22.70 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले वीकेंड के लिए प्री-सेल्स करीब ₹60 करोड़ तक पहुंच चुकी हैं। इस तरह ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म की कुल प्री-सेल्स ₹119.81 करोड़ के आसपास पहुंच गई है, जिससे यह रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

सोलो रिलीज का फायदा

शुरुआत में इसका बॉक्स ऑफिस पर टकराव यश अभिनीत फिल्म Toxic से होने वाला था, लेकिन उस फिल्म के स्थगित होने के बाद धुरंधर 2 को लगभग सोलो रिलीज मिल गई है। हालांकि 19 मार्च को पवन कल्याण  की फिल्म उस्ताद भगत सिंग भी रिलीज हो रही है, लेकिन वह मुख्य रूप से तेलुगु भाषा में रिलीज होगी, इसलिए हिंदी बाजार में धुरंधर 2 को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

पहली फिल्म जहां केवल हिंदी में रिलीज हुई थी, वहीं धुरंधर: द रिवेंज को इस बार पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ती उत्सुकता और मजबूत एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.68 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, केरल का युवक गिरफ्तार

रेलवे में 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द शुरू होंगे!

आईपीओ लॉक-इन खत्म, फ्रैक्टल एनालिटिक्स और एआई फाइनेंस समेत चार शेयर गिरे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें