29 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमबॉलीवुडतुनिषा सुसाइड केस में नया मोड़: ड्रग्स लेता था शीजान खान  

तुनिषा सुसाइड केस में नया मोड़: ड्रग्स लेता था शीजान खान  

तुनिषा शर्मा की मां वनिता ने लगाया बड़ा आरोप 

Google News Follow

Related

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ गया है। तुनिषा शर्मा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान ड्रग्स लेता था। इससे पहले तुनिषा शर्मा के चाचा ने दावा क़िया था कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा पूरी तरह बदल गई थी। इतना ही उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। इस खुलासे के बाद उस इस घटना को लव जिहाद के प्रकरण को बल मिलता दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि इस केस हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं, तुनिषा शर्मा के मां के बयान से अब इस केस एक नया मोड़ ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने तुनिषा शर्मा के चाचा,मां और ड्राइवर से पूछताछ के लिए बुलाया था। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए तुनिषा शर्मा की मां वनिता ने कहा कि शीजान ड्रग्स लेता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि शीजान कितने समय से ड्रग्स ले रहा है।  वहीं , दूसरी ओर एक दिन पहले तुनिषा शर्मा के चाचा ने दावा किया था कि तुनिषा ने कुछ समय से हिजाब पहना शुरू कर दिया था। उसे एक तस्वीर में हिजाब पहने हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले, तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि उसके कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। वहीं ,पुलिस ने इस मामले में आरोपी शीजान की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड  को भी  ढूंढ  निकाला है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के चैट खंगालते हुए पता लगाया है कि शीजान ने  अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का एक चैट डिलीट किया है। जिसकी रिकवरी के लिए पुलिस व्हाट्सअप को पत्र लिखने की बात कही थी। वहीं, बताया जा रहा है कि शीजान ने जिस दिन तुनिषा शर्मा ने  सुसाइड किया था,उस दिन सीक्रेट गर्लफ्रेंड से घंटे भर बात की थी।

ये भी पढ़ें 

पठान फिल्म की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से किया इंकार

क्या सुरक्षा के नाम पर राहुल गांधी ने राजनीति की? कांग्रेस के पत्र उठे सवाल 

झारखंड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें