28 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमबॉलीवुडसुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या? 

सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या? 

 पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने किया बड़ा खुलासा ,शरीर पर थे चोटों के निशान  

Google News Follow

Related

सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि सुशांत सिंह की बॉडी पर मारपीट के निशान थे। उसके अनुसार सुशांत सिंह आत्महत्या नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह सुसाइड केस को दो साल हो गया है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। शुरू में घटना की जांच  मुंबई पुलिस ने की बाद में इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया। दो साल बाद भी इस केस की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। आज भी इस केस की गुत्थी अनसुलझी हुई है।

सुशांत सिंह का पोस्टमार्टम करने वाले रूप कुमार शाह ने दावा किया कि सुशांत सिंह के शरीर कई जख्म थे। इस मामले में एक टीवी चैनल से बात करते हुए शाह ने बताया कि जब सुशांत सिंह  की मौत हुई थी उस समय कूपर अस्पताल उन्हें  पांच शव पोस्टमार्टम के लिए मिले थे। उसमें से एक शव वीआईपी था। जिसमें एक शव सुशांत सिंह का था ,उन्होंने आगे बताया कि जब हम पोस्टमार्टम करने गए तो उनके शरीर पर कई मारपीट के कई निशान थे।इस शव की विडियो ग्राफिक की जरूरत थी लेकिन बड़े अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने आदेश के अनुसार ही पोस्टमॉर्टम हुआ। शाह ने बताया कि उनके गर्दन पर तीन से चार निशान थे।

उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार सुशांत सिंह का शव देखा तो मैंने अपने सीनियर अधिकारी से कहा था  कि यह आत्महत्या नहीं यह हत्या है। मैंने यहां तक कहा था कि हमे नियम के अनुसार काम करना चाहिए,लेकिन सीनियर अधिकारियों ने केवल सुशांत के शरीर की तस्वीर लेने को कहा था। मुझसे कहा गया कि जितनी जल्दी हो सके पोस्टमार्टम  कर शव उन्हें सौंप दो। यही वजह रही की रात उस शव का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके केके सिंह पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की गई है और यह हत्या रिया चक्रवर्ती ने कराया है। रिया चक्रवर्ती से भी जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी लेकिन आज तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें 

स्वामी कैलाशानंद को जहर देकर मारने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार?  

कौन हैं साहिबजादे जिनके सम्मान में मना वीर बाल दिवस?  

अब नहीं बचेगा श्रद्धा का हत्यारा आफताब, मिला बड़ा सबूत ?   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें