25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमबिजनेसआज शाम एंटीलिया में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई

आज शाम एंटीलिया में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होगी गोल धाणा रस्म।

Google News Follow

Related

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की सगाई आज शाम एंटीलिया में होगी। अनंत और राधिका भी एक दूसरे को बचपन से जानते है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को ही कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। मेहंदी की रस्म में राधिका ने परफ़ॉर्म भी किया। दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले है। दरअसल श्रीनाथजी अम्बानी परिवार के ईस्टदेवता है। यही कारण है मुकेश अम्बानी ने अपनी होने वाली बहु को भी श्रीनाथ जी के दर्शन करवाये। आये दिन वो यहाँ दान पुन्य करते हुए नज़र आते है।

बता दें कि राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी है। मुकेश अम्बानी और वीरेन मर्चेंट दोनों काफी अच्छे मित्र है।  वीरेन मर्चेंट गुजरात के कच्छ के रहने वाले है, राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर है। जून 2022 में मुकेश अम्बानी ने ‘अरंगेत्रम सेरेमनी’ होस्ट की थी। जिसमें राधिका ने परफॉर्म किया था वहाँ बॉलीवुड के कई नामचीन हस्ती भी शामिल हुए थे। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धाणा रस्म होगी। गोल धाणा गुजरातियों का एक पारंपरिक उत्सव है। ये रस्म वर पक्ष यानी लड़के के घर में होती है। इस दौरान वधु पक्ष, लड़के वालों के घर उपहार और मिठाइयां भेजता है। साथ ही धनिये के बीज और गुड़ का एक-दूसरे को दिए जाते हैं। इसके बाद रिंग सेरेमनी होती है। वहीं रिंग पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन 5 विवाहित महिलाओं का आशीर्वाद लेते हैं। इस रस्म को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी निभाएंगे। यह रस्म आज शाम 7 बजे से शुरू होगी।

ये भी देखें 

भारत के 21 बड़े अरबपतियों के पास देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें