28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमबिजनेसफिल्म 'पठान' ने 16वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस?

फिल्म ‘पठान’ ने 16वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस?

रिलीज के 15 दिन में फिल्म 'पठान' 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी फिल्म का दबदबा कायम है। पठान ने प्रदर्शनी के पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की। उसके बाद दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की कामयाबी का सिलसिला जारी है। फिल्म ने गुरुवार, 9 फरवरी को 5.75 करोड़ रुपये बटोरे हैं। फिल्म ने घरेलू स्तर पर 452 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ‘पठान’ का जादू पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 877 करोड़ रुपये की कमाई की है।

शाहरुख खान ने ‘पठान’ से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया और ये फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं रहा। पठान को आने वाले सप्ताह में दुनिया भर में 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। बाहुबली 2 इस लिस्ट में पहली नंबर पर है।

फिल्म ‘पठान’ ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़ों को पार करने की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म ये मैजिकल आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किए हैं।

ये भी देखें 

कौन थी पीके रोजी, जिसे गूगल ने समर्पित किया डूडल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें