25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार(16 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह भव्य आयोजन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है और 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसी स्थल पर ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ भी आयोजित होगी।

70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस एक्सपो को 10 अलग-अलग एरेना में आयोजित किया गया है। इसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षाविद, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है।

इस एक्सपो में 13 देशों के विशेष पवेलियन स्थापित किए गए हैं, जो एआई पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं।

तकनीकी क्षेत्र में विश्वभर के अग्रणी लोगों का भारत में स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा: “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि विश्वभर से लोग इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आ रहे हैं। यह हमारे देश के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा को भी दर्शाता है। यह अवसर इस बात का प्रमाण है कि हमारा राष्ट्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

300 से अधिक क्यूरेटेड प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ यह एक्सपो ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ नामक तीन थीमैटिक चक्रों में संरचित किया गया है। इसमें 600 से अधिक उभरते स्टार्टअप भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने वाले और बड़े पैमाने पर लागू किए जा सके ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं। ये स्टार्टअप अपने ऐसे कार्यशील मॉडल प्रदर्शित करेंगे, जो पहले से ही वास्तविक परिस्थितियों में लागू हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में 2.5 लाख से अधिक आगंतुकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3,250 से अधिक वक्ता और पैनल सदस्य भाग लेंगे। इन सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों पर AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया जाएगा और यह चर्चा होगी कि भविष्य में एआई का लाभ प्रत्येक वैश्विक नागरिक तक कैसे पहुंचाया जाए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान में कहा गया है, “ यह एक्सपो एआई के व्यवहारिक उपयोग का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा, जहां नीति और व्यवहार का संगम होगा, नवाचार को व्यापक स्तर मिलेगा और तकनीक आम नागरिक से जुड़ेगी।” सरकार का मानना है कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ देश को एआई नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी करेंगे एआई एक्सपो का उद्घाटन ,13 देशों के पवेलियन होंगे शामिल!

सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका; अवैध तरीके से बम बना रहा था परिवार

भारत में बनेगी राफेल में इस्तेमाल होने वाली ‘हैमर’ मिसाइल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें