27 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026
होमबिजनेसइंडसइंड बैंक में शेयरधारकों की तूती; दो नामित निदेशकों की नियुक्ति का...

इंडसइंड बैंक में शेयरधारकों की तूती; दो नामित निदेशकों की नियुक्ति का प्रस्ताव खारिज

नए एमडी-सीईओ नियुक्ति को मंजूरी

Google News Follow

Related

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक को उसके शेयरधारकों से एक बड़ा झटका लगा है। बैंक ने अपने बोर्ड में दो नामित निदेशकों (Nominee Directors) की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव रखा था, लेकिन शुक्रवार (29 अगस्त) को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में बहुमत से इसे खारिज कर दिया गया। बैंक की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, 54.04% शेयरधारकों ने बैंक के आर्टिकल्स ऑफ असोसिएशन (Articles of Association) में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। हालांकि, इस बीच शेयरधारकों ने राजीव आनंद को बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

मॉरीशस स्थित प्रमोटर कंपनी IndusInd International Holdings Ltd (IIHL) ने बयान जारी कर कहा कि यह प्रस्ताव पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक बोर्ड से मंजूरी प्राप्त कर चुका था। IIHL के प्रेसिडेंट और सीईओ मोसिस हार्डिंग ने कहा, “AGM में यह प्रस्ताव पास नहीं हो पाया, जबकि यह सभी लागू कानूनों और गवर्नेंस प्रथाओं के अनुरूप था। प्रॉक्सी एडवाइजर्स द्वारा उठाई गई आपत्तियों में गलतफहमी है, जिसे हम आरबीआई की मंजूरी के अनुरूप स्पष्ट करने को तैयार हैं।”

हार्डिंग ने बताया कि IIHL पिछले 30 वर्षों से इंडसइंड बैंक का प्रमोटर रहा है और कई कारोबारी व नियामकीय संकटों के दौरान बैंक का समर्थन किया है, बिना कभी बोर्ड प्रतिनिधित्व या विशेष नामांकन की मांग किए।

IIHL ने बैंक को समय-समय पर सहारा देने के उदाहरण भी गिनाए। इनमें फरवरी 2021 में 1.57 करोड़ वारंट्स की सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो 1,709 रुपये प्रति शेयर की दर से किए गए, जबकि उस समय बाजार मूल्य 1,046 रुपये था। इससे बैंक को लगभग 2,683 करोड़ रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा 2008 के लेहमन संकट और कोविड महामारी के दौरान पूंजी निर्माण पहलों में भी प्रमोटरों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

RBI के 2008 के ओनरशिप व गवर्नेंस गाइडलाइंस और 2023 के संशोधित निर्देशों के तहत IIHL ने अपनी हिस्सेदारी 1994 में 90% से अधिक से घटाकर अब लगभग 15% कर दी है। कंपनी ने अब RBI से हिस्सेदारी बढ़ाकर 26% करने की मंजूरी मांगी है। हार्डिंग ने कहा, “प्रमोटरों ने हमेशा शेयरधारकों के हितों को सर्वोपरि रखा है और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।”

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री संग की बुलेट ट्रेन यात्रा!

कन्नूर में धमाका: संदिग्ध क्रूड बम विस्फोट में 1 की मौत, कई घायल!

अमेरिकी अदालत में ट्रंप के टैरिफ ‘गैरकानूनी’; ट्रंप बोले “पूरी तरह तबाही”

भारत में मिलिट्री टेक फंडिंग में रिकॉर्ड उछाल, 10 साल में 61 गुना बढ़ोतरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें