29 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई: CNG संकट दूसरे दिन भी जारी; ऑटो-टैक्सी सड़कों से गायब, यात्रियों...

मुंबई: CNG संकट दूसरे दिन भी जारी; ऑटो-टैक्सी सड़कों से गायब, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

दोपहर तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद

Google News Follow

Related

मुंबई में CNG की भारी कमी मंगलवार(18 नवंबर) को दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे शहर भर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सैकड़ों CNG पंप बंद रहने और ऑटो-टैक्सियों तथा कैब सेवाओं के संचालन पर असर पड़ने से ऑफिस जाने वाले यात्रियों को सुबह-शाम की पीक आवर्स में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक सवारी का इंतज़ार करते रहे, जबकि उपलब्ध वाहनों ने किराए में मनमाना इजाफा कर दिया।

शहर में जो कुछ CNG पंप चालू थे, वहां सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखकर बताया कि उन्हें न केवल 2–3 गुना तक अधिक किराया देना पड़ा, बल्कि लंबी दूरी के लिए ड्राइवर लगातार मना कर रहे थे। उपयोगकर्ताओं ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय और पीएमओ को टैग कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कई पोस्टों में अवैध किराया-वसूली और कथित रूप से संकट का “गलत फायदा उठाने” की शिकायतें दर्ज की गईं।

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सड़क परिवहन का एक बड़ा हिस्सा CNG पर निर्भर है। संकट के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या में भारी कमी आई। राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स पर यात्रियों को लंबा इंतजार, अधिक सर्ज प्राइस और कम उपलब्धता का सामना करना पड़ा। कई ड्राइवरों ने अस्थायी रूप से पेट्रोल मोड अपनाया, लेकिन किराए कम नहीं हुए।

सोमवार रात को कई ऑटो और टैक्सी ड्राइवर पूरी रात पंपों की कतारों में खड़े रहे। MGL ने बताया कि उसके कुल 389 CNG स्टेशनों में से केवल 225 कार्यरत थे।

CNG वाहनों की कमी के बीच BEST ने अपने 1,273 इलेक्ट्रिक बसों के साथ अतिरिक्त भार संभाला। मेट्रो की चारों लाइनें और उपनगरीय स्थानीय ट्रेनें भी यात्रियों के लिए प्रमुख विकल्प बनी रहीं। इसके बावजूद भीड़ और देरी से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

यह संकट रविवार को शुरू हुआ, जब मुंबई के RCF परिसर में GAIL की मुख्य गैस आपूर्ति पाइपलाइन को तीसरे पक्ष द्वारा नुकसान पहुंचा। इससे महानगर गॅस लिमिटेड(MGL) के वडाला स्थित सिटी गेट स्टेशन को मिलने वाली गैस आपूर्ति में भारी गिरावट आई। परिणामस्वरूप मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में CNG की उपलब्धता अचानक घट गई।

MGL ने कहा है कि मरम्मत तेज़ी से चल रही है और दोपहर तक आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय यात्रियों को राहत नहीं मिली और शहर एक और अनिश्चित यात्रा दिवस के लिए तैयार दिखा। मरम्मत कार्य आगे बढ़ने के साथ ही नागरिक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे, मगर फिलहाल मुंबई की सड़कों पर असुविधा और इंतज़ार का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें:

“शेख हसीना को अपराधी क्यों, मोहम्मद यूनुस को क्यों नहीं?”

दिल्ली ब्लास्ट के लिए चुने गए फिदायीन हमले से किया था इनकार, “आत्महत्या इस्लाम में पाप”

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों पर चाकू से हमला करने की कोशिश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें