29 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमक्राईमनामाअमरावती के बाद कोल्हापुर में भी ‘लव जिहाद’ का मामला, 15 लड़कियों...

अमरावती के बाद कोल्हापुर में भी ‘लव जिहाद’ का मामला, 15 लड़कियों के वीडियो वायरल

शाहिद सनदे गिरफ्तार

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में अमरावती के परतवाड़ा में सामने आए यौन शोषण के मामले के बाद अब कोल्हापुर से भी एक समान घटना सामने आई है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। कोल्हापुर के पुलाची शिरोली गांव में शाहिद सनदे नामक मुस्लिम युवक पर कई युवतियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शाहिद सनदे ने करीब 15 लड़कियों को धमकाकर उन्हें लॉज में ले जाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और बाद में उन्हें वायरल कर दिया। इन वीडियो के जरिए वह युवतियों को ब्लैकमेल भी करता था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि उसके साथी शाहरुख देसाई की तलाश जारी है। दोनों के खिलाफ हातकणंगले पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद गांव में भारी रोष देखा गया। पुलाची शिरोली के ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए गांव बंद रखा और आरोपी के परिवार पर भी कार्रवाई की मांग की। सकल हिंदू समाज की ओर से गांव के प्रवेश द्वार से ग्राम पंचायत तक मोर्चा निकालने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस ने आवश्यक अनुमति न होने के कारण इसकी इजाजत नहीं दी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कड़ा बंद रखा और ग्राम पंचायत के बाहर सरपंच, उपसरपंच, सदस्य और महिला प्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कुछ प्रदर्शनकारियों को नोटिस भी जारी किए गए।

भाजपा विधायक अमल महाडिक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है।

इस बीच, आरोपी शाहिद सनदे के पिता ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और अपने बेटे का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने पीड़ित युवतियों और गांव के लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि कानून अपना काम करे और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। परिवार ने यह भी आश्वासन दिया कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और इस अपराध का किसी भी रूप में समर्थन नहीं करते।

यह भी पढ़ें:

दाऊद सहयोगी सलीम डोला तुर्की से भारत लाया, एजेंसियों ने पूछताछ शुरू!

ट्रंप की पूर्व सहयोगी बोलीं, ‘ईरान से संघर्ष का नतीजा भुगतेंगे अमेरिका के किसान’!

केरल चुनाव नतीजों से पहले हलचल, यूडीएफ उत्साहित, लेफ्ट सतर्क! 

एमएसएमई के लिए लीन कार्यान्वयन के माध्यम से विकास का नया मार्ग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें