33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमक्राईमनामा2.35 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल समेत 21 नक्सली ढेर

2.35 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल समेत 21 नक्सली ढेर

झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Google News Follow

Related

झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 36 घंटे चले इस एनकाउंटर में अब तक 21 नक्सली मारे जा चुके हैं। गुरुवार (22 जनवरी)को 15 लोगों की मौत की पुष्टि के बाद शुक्रवार (23 जनवरी) को छह और शव मिले। 2 करोड़ रुपये से अधिक का इनामी नक्सली अनल को उसके 25 नक्सली साथियों के साथ घेर लिया गया। बताया गया है कि अनल समेत 21 लोग ढ़ेर किए गए हैं।

पतिराम मांझी उर्फ ​​अनल को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगल में 25 नक्सलियों के साथ घेर लिया गया था। CRPF और झारखंड पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में उसे घेर लिया गया। नक्सलियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अफरातफरी मच गई। दौरान सुरक्षा बलों ने इनामी नक्सली अनल को भी मार गिराया। झारखंड सरकार ने उस पर 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार ने 1.2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

अनल माओवादी मिलिट्री कमीशन का हेड भी था। कोल्हान के सारंडा जंगल इलाके में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हाल ही में किए गए बड़े हमलों में अनल ने अहम भूमिका निभाई थी। मारे गए नक्सलियों में SAC कमांडर अनमोल उर्फ ​​सुशांत भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। अनमोल पर ओडिशा में भी 65 लाख रुपये का इनाम था। अब तक मारे गए एक दर्जन से ज़्यादा नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। चाईबासा के किरीबुरू के दूरदराज के कुमडी और होनजोदिरी गांवों में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुए एनकाउंटर के बाद, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए। नक्सलियों को ट्रैक करने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑपरेशन के इंस्पेक्टर जनरल ने कहा है कि, इस ऑपरेशन ने माओवादी संगठन की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें:

सेंसेक्स 792 अंक लुढ़का, चौतरफा बिकवाली का दबाव; इंडिगो, बंधन बैंक और पेटीएम रहे चर्चा में

गणतंत्र दिवस से पहले फर्जी विदेशी दूतावास नंबर प्लेट से इनोवा चला रही महिला गिरफ्तार

चीन-पाक का JF-17 लड़ाकू विमानों की निर्यात का ‘फेक नैरेटिव’; वास्तविकता में उड़ी है धज्जियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें