26 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमक्राईमनामाअजमेर से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, खानाबदोश बन घूमते थे घुसपैठिए

अजमेर से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, खानाबदोश बन घूमते थे घुसपैठिए

Google News Follow

Related

भारत में अवैध अप्रवासी बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहें है। वहीं राजस्थान के अजमेर से बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी का तजा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह बांग्लादेशी एक दशक से भी अधिक समय से अजमेर में रह रहें है। साथ ही ये अपने आप को भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का बताते हुए खानाबदोश की तरह घूमते थे।

पकडे गए आरोपियों में आलमगीर और शाहीन को वर्ष 2012 में दरगाह इलाके से गिरफ्तार किया गया था। साथ ही दोनो को बांग्लादेश में डिपोर्ट भी किया गया था लेकीन दोनों फिर से एजेंटों के साथ मिलकर लौट आए। अब पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है की यह लोग किस के सहारे भारत में दाखिल हुए।

साथ ही पुलिस ने अन्य दो बांग्लादेशी अप्रवासियों को गिरफ्तार किया है। घुसपैठियों की पहचान सैयफुल इस्लाम और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। सैयफुल इस्लाम बांग्लादेश के छगलनैया महाराजगंज जिला फैनी से है, तो नूर मोहम्मद अमान बाजार लाल्यान पुलिस थाना हत्थाजारी फतियाबाद का निवासी है। दोनों ने चोरी-छिपे सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था, और खानाबदोश की तरह जीवन बिता रहे थे।

यह भी पढ़ें:

बजट 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी!, एक्स हैंडल ने साझा कीं तस्वीरें!

“यह स्वीकार करने में शर्म आती है कि…”: विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान !

Maha Kumbh Stampade: भगदड़ के पीछे साजिश? पुलिस ने 16 मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की!

बता दें की पुलिस को अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान बड़ी समस्या का सामना करना है, उन्होंने कई संदिग्ध लोगों के पास आधार कार्ड, रेशन कार्ड, जनप्रमाण पात्र भी पाए हैं। इन दस्तावेजों को सत्यापित करना भी मुश्किल है। बता दें की बीते दिनों जयपुर पुलिस ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान में 500 अवैध संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जिनमें 269 रोहिंग्याओं की पहचान की गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,710फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें